Pushpa 2 में होगा इस दिग्गज क्रिकेटर का कैमियो… Allu Arjun को टैग कर कहा- ‘मैं बेसब्री से इंतजार…’

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज़ सेंट्रल डेस्क :- Allu Arjun की आगामी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 Teaser) के लिए लोगों की धड़कनें तेज हो रही हैं। दो दिन बाद फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज होने वाला है। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही सिर्फ ऑडियंस ही नहीं बल्कि दिग्गज क्रिकेटर भी बेताब हैं। एक दिग्गज क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के लिए पोस्ट कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa The Rise) का क्रेज दुनियाभर में दिखा। नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने अभिनय और स्टाइल से धमाल मचा दिया था। तीन साल बाद फिल्म का सीक्वल पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) आ रहा है।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2 Release Date) का इंतजार सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में किया जा रहा है। यहां तक कि इस फिल्म का एक दिग्गज क्रिकेटर भी फैन हो गया। अभिनेता के पुष्पा स्टाइल को रिक्रिएट करने के बाद क्रिकेटर शायद पुष्पा 2 में कैमियो भी कर सकते  है। यह हम नहीं बल्कि खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर हिंट दिया है।

दरअसल, 5 अप्रैल को अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुष्पा 2 से धांसू पोस्टर शेयर किया है। डरावने लुक में अल्लू अर्जुन के हाथ में त्रिशूल है और हवा में लाल सिंदूर उड़ रहा है। इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। इस पोस्ट पर डेविड वॉर्नर ने कमेंट कर फैंस को हैरान कर दिया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed