कस्टमर्स को वाइन की बोतल फ्री दे रहा ये रेस्तरां, लेकिन रखी है एक शर्त, जानकर आप भी कहेंगे- अरे ऐसा मत कर भाई…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-हर वक्त हमारी उंगलियां मोबाइल पर और नजरें उसकी स्क्रीन पर टिकी रहती हैं. इस दौर में एक रेस्तरां ने ऐसा अनोखा ऑफर दिया है जो लोगों को लुभा तो रहा है लेकिन सोच में भी डाल दे रहा है.
सोशल मीडिया के बढ़ते दौर में परिवार के साथ छुट्टियां मनानी हो या फिर दोस्तों के साथ सैर सपाटा करना हो हर अपडेट सोशल मीडिया पर डालना चलन बन गया है. एक ही लोकेशन पर दर्जनों तस्वीरें लेना, रेस्तरां में खाते समय डिशेज की तस्वीरें पोस्ट करना और हर एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर करना नया ट्रेंड है. ऐसे में हर वक्त हमारी उंगलियां मोबाइल पर और नजरें उसकी स्क्रीन पर टिकी रहती हैं. इस दौर में एक रेस्तरां ने ऐसा अनोखा ऑफर दिया है जो लोगों को लुभा तो रहा है लेकिन सोच में भी डाल दे रहा है.
इटली, वेरोना में एक नया रेस्तरां, अल कॉन्डोमिनियो (Al Condominio) एक शर्त के साथ वाइन की एक मुफ्त बोतल ऑफर कर रहा है. ये शर्त बेहद कमाल की है, जो आपको अजीब भी लग सकती है. शर्त ये है कि रेस्तरां में खाने के दौरान ग्राहक को अपना फोन बंद रखना होगा. The Guardian के अनुसार, रेस्तरां के मालिक एंजेलो लैला को उम्मीद है कि यह “डिजिटल डिटॉक्स” रेस्तरां में खाने का मजा लेने आने वालों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा, बिना सोचे-समझे फोन स्क्रॉल करने के बजाय उनके बीच बातचीत को बढ़ावा देगा.
शर्त के पीछे ये है मकसद

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा, “हम एक ऐसा रेस्तरां खोलना चाहते थे जो दूसरों से अलग हो. इसलिए हमने इस फॉर्मेट को चुना – ग्राहक एक साथ सुखद पल का आनंद लेते हुए टेक्नोलॉजी से दूर रह सकते है. टेक्नोलॉजी एक समस्या बनती जा रही है – हर पांच सेकंड में अपने फोन को देखने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन कई लोगों के लिए यह एक दवा की तरह है. इस तरह उनके पास इससे अलग रखने और अच्छी वाइन पीने का मौका है.”
रेस्तरां में आने वाले लोग जो इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं, अपने फोन को इट्रेंस गेट पर एक पर्सनल लॉकबॉक्स में सुरक्षित रखते हैं. समीक्षाओं के आधार पर, रेस्तरां सबसे उत्साही ग्राहक को उनकी अगली विजिट पर मुफ्त भोजन भी मुहैया कराती है. मीडिया आउटलेट ने बताया कि इस नये फॉर्मेट ने निश्चित रूप से बिजनेस को बढ़ावा दिया है, जो यहां आने वाले कस्टमर को डिजिटल दुनिया से दूर वास्तविक जीवन में एक दूसरे से जुड़ने का मौका देता है.

See also  घुटने में दिखें ये 3 लक्षण तो न करें नजरअंदाज, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह

लैला ने कहा, “प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक रही है नब्बे प्रतिशत ग्राहकों ने वाइन के बदले में अपने फोन को अलग रखने का विकल्प चुना है. लोगों को इसे अपनाते हुए देखना वास्तव में एक खूबसूरत बात है – वे अपने फोन पर तस्वीरें देखने या मैसेजेस का जवाब देने के बजाय एक-दूसरे से बात कर रहे हैं.”

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed