झारखंड में चोर बेखौफ 24 घंटे के भीतर चोरी व लूट की तीन वारदातें।

Advertisements
Advertisements

झारखंड:- झारखंड की राजधानी रांची और आसपास जिलों में चोरों का आतंक चरम पर है। पिछले 24 घंटे में रांची व सीमावर्ती इलाके में चोरी व लूट की तीन अलग अलग घटनाएं हुई हैं।इन तीनों मामलों में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। रांची के जगनाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 मार्केट के रिशु टेलीकॉम में चोरी हुई है।बताया जा रहा है लगभग 38 लाख की मोबाइल और नगद की चोरी हई है।पुलिस छानबीन में जुटी है।कारोबारी सुनील कुमार के अनुसार घटना रात में घटी। चोर पीछे का दरबाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दिया है। दुकान के अंदर मोबाइल फोन के खाली डब्बे इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। इसकी जानकारी तब हुई जब बुधवार की सुबह दुकानदार शोरूम खोलने गए थे। जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं दूसरी वारदात सोनाहातू इलाके के पास हुई। सोनाहातू के सीमावर्ती क्षेत्र सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ के पिलीद जंगल के पास सिल्ली-रांगामाटी सड़क पर हथियार के बल पर सोनाहातू थाना क्षेत्र के तिलाईपीड़ी गांव निवासी डॉ आनंद कुमार महतो की मोटरसाइकिल, मोबाईल एवं नकदी लूट लिए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डॉ आंनद कुमार महतो ईचागढ़ के मिलन चौक में अपना क्लिनिक बंद कर तिलाईपीड़ी अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हथियार के बल पर लूटपाट की और फरार हो गए। घटना मंगलवार की रात साढ़े सात बजे के आसपास की बताई जा रही है।

तीसरी घटना बेड़ो थाना क्षेत्र ईंटा पंचायत के चरिमा गांव स्थित बांधगड़ा के समीप एग्रीकल्चर के लिए लगाए गए तार की चोरी मंगलवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। उपमुखिया पंकज कुजुर ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा सिंचाई के लिए तार लगाया गया था। इससे दर्जनों एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है लेकिन रात में 51पोलो तार की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। इधर तार की चोरी से किसान चिंतित हैं। वहीं पंकज कुजुर ने कहा है कि किसानों के सिंचाई के लिए गांव में दो ट्रांसफार्मर व 70 नया पोल व तार लगाया गया था। तार के चोरी होने से दर्जनों किसान सिंचाई से वंचित हो जाएंगे।

Advertisements

You may have missed