जुबिली पार्क से चोरी बाइक लेकर इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा चोर, बाइक ओनर ने पार्किंग से खोज लिया, पकड़े गए चोर…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के जुबली पार्क से रविवार रात मानगो निवासी मो अजहर की बाइक चोरी हो गई थी. इस संबंध में अजहर ने बिष्टुपुर थाना में मामले की लिखित शिकायत भी की थी. इधर, सोमवार दोपहर अजहर अपनी बाइक ढुंढते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां उसकी बाइक अस्पताल के पार्किंग से मिली. इस दौरान चार चोरों को भी पकड़ा गया है. पुलिस सभी को पकड़कर साकची थाना ले गई है जहां सभी से पूछताछ की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चोरी की बाइक से इलाज कराने पहुंचा था अस्पताल

अजहर ने बताया कि रविवार रात आठ बजे वह जुबली पार्क घूमने गया था जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी. उसने थाने में शिकायत की थी. वह रात से ही अपनी बाइक की तलाश कर रहा था. आज जब वह अपनी बाइक की तलाश करते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचा तो पाया कि अस्पताल के पार्किंग में उसकी बाइक खड़ी है. चार चोरों को भी पकड़ा है जिसमें दो की उम्र 18 साल से कम है.

Advertisements
See also  कम नंबर पर ट्यूशन शिक्षक का कहर, दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई, बच्ची की उंगली टूटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed