IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ये भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी,


Mumbai: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों का फुल स्क्वाड फाइनल हो चुका है, जिसमें अबू धाबी में 16 दिसंबर को आयोजित किए गए ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था और सभी फ्रेंचाइजी अपनी फुल स्क्वाड 25 प्लेयर्स का पूल पूरा करने में कामयाब रहीं। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा नजरें अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर थी, जिनको लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्पी भी देखने को मिली। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने बटोरी जिनको अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पानी की तरह पैसा बहा दिया। ऐसे में हम आपको आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों में खरीदे जाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के अलावा आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा महंगे बिकने के मामले में तीसरे नंबर पर घरलेू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज औकिब नबी का नाम है, जिन्होंने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में अपना नाम दिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने औकिब नबी को अपना हिस्सा बनाने के लिए 8 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले ऑलराउंड खिलाड़ी मंगेश यादव हैं जो आईपीएल 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से खेलेंगे जिनको अपना हिस्सा बनाने के लिए आरसीबी ने 5 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए। वहीं पांचवें नंबर पर घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी सिंह दहिया का नाम है जो आईपीएल 2026 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा होंगे। तेजस्वी जो 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में ऑक्शन में शामिल हुए थे उन्हें अपना हिस्सा बनाने के लिए केकेआर ने 3 करोड़ रुपये पर्स से खर्च कर दिए।गेराल्ड कोएट्जी, डेरेल मिशेल, अल्जारी जोसेफ, यश धुल्ल, केएस भरत, दीपक हुड्डा जैसे बड़े नामों को कोई खरीददार नहीं मिला है.
कश्मीर के आकिब डार (डीसी, 8.40 करोड़ रुपये), मुकुल चौधरी (एलएसजी, 2.60 करोड़ रुपये), और नमन तिवारी (एलएसजी, 1 करोड़ रुपये) अन्य अनकैप्ड करोड़पति रहे. अंतर्राष्ट्रीय सितारे कैमरून ग्रीन (केकेआर, 25.20 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (केकेआर, 18 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (आरआर, 7.20 करोड़ रुपये) और वेंकटेश अय्यर (आरसीबी, 7 करोड़ रुपये) ने भी बड़ी डील हासिल की है. आज कुल 369 खिलाड़ियों की नीलामी होनी है. सरफराज खान, पृथ्वी शॉ और लियाम लिविंगस्टोन जैसे शीर्ष नाम अनसोल्ड रह गए हैं.




