चतरा में LJP नेता को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ रुपये रंगदारी की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड: झारखंड के चतरा जिले में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता और व्यवसायी प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह धमकी प्रेम सिंह को व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई एक ऑडियो क्लिप में दी गई। क्लिप में गैंगस्टर ने कहा है कि यदि उन्होंने 2 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं दी तो उन्हें और उनके परिवार को हत्या कर दिया जाएगा। आरोपी ने धमकी देते हुए यह भी कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारी — एसपी, डीआईजी, आईजी और डीजीपी भी उन्हें सुरक्षित नहीं बचा पाएंगे।

धमकी वाले संदेश के साथ प्रेम सिंह को कॉल भी की गई, जिसमें प्रिंस खान ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर बताया और दावा किया कि वह दुबई से संपर्क कर रहा है। इन धमकी संदेशों के बाद प्रेम सिंह और उनके परिवार में डर और चिंता की स्थिति बनी हुई है।

प्रेम सिंह, जो चतरा जिले के पिंडरा के रहने वाले हैं, स्थानीय रूप से क्रशर और बालू व्यवसाय के लिए जाने जाते हैं। इलाके में उनके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि इसी कारण उनसे रंगदारी की मांग की गई है।

धमकी मिलने के बाद प्रेम सिंह तुरंत हंटरगंज थाना पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप ऑडियो क्लिप और कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

See also  हावड़ा स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म तैयार, 26 कोच वाली ट्रेन के परिचालन से बढ़ेगी सुविधा

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को गंभीरता से लिया है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) तथा तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। वह प्रेम सिंह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed