रात में दही खाने के हैं भयंकर नुकसान..मिथ नहीं, बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- वसा और प्रोटीन से भरपूर दही रात में आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। इसका सेवन कफ को बढ़ाता है।

Advertisements
Advertisements

आयुर्वेद के मुताबिक दही शरीर में कफ दोष को बढ़ा सकती है। रात के समय शरीर में कफ तेजी से बढ़ता है। इससे नाक में बलगम ज्यादा जम सकता है।

दही हमारे खाने का अहम हिस्सा है जिसका सेवन हम हर समय के खाने में करना पसंद करते हैं। दही का सेवन सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने में किया जाए तो ये इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और पाचन को सुधारता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दही ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और हड्डियों को मजबूत करता है। वजन कम करने के लिए दही का सेवन बेहद फायदेमंद है।

दही खाने से इ्म्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और आंत की सेहत में सुधार होता है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी काफी मात्रा में होता है,जो हड्डियों को हेल्दी बनाता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती है। हेल्दी स्किन और हेल्दी बालों के लिए दही दवा की तरह असर करती है। प्रोबायोटिक्स इस फूड्स का सेवन घर में बनाकर किया जाए तो ज्यादा फायदा है।

आयुर्वेद के मुताबिक दही का सेवन अगर दिन में किया जाए तो सेहत को फायदे पहुंचते हैं। दही सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोग रात में दही खाने से परहेज करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि रात में दही का सेवन करने से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती है और किन बीमारियों में दही से परहेज करना जरूरी है।

See also  हार्ड वॉटर से चेहरा और बाल धोने के भयंकर नुकसान, एक्सपर्ट ने बताए इस पानी के नुकसान...

बेचैनी या अपच की हो सकती है परेशानी

रात के समय दही का सेवन करना ठीक रहता है। अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है तो आप रात में दही का सेवन करने से परहेज करें। रात में दही खाने से अपच की समस्या हो सकती है। वसा और प्रोटीन से भरपूर ये डेयरी उत्पाद रात में आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। रात के समय दही को पचाना मुश्किल हो सकता है,इसका सेवन आपका मेटाबॉलिज्म स्लो कर सकता है।

बलगम को बढ़ा सकता है

दही का असर हर इंसान की सेहत पर अलग-अलग होता है। आयुर्वेद के मुताबिक दही शरीर में कफ दोष को बढ़ा सकती है। रात के समय शरीर में कफ तेजी से बढ़ता है। इससे नाक में बलगम ज्यादा जम सकता है। अस्थमा, खांसी और सर्दी जुकाम से पीड़ित इंसान को रात के खाने में दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

किन लोगों को बिल्कुल भी दही नहीं खाना चाहिए?

दही आमतौर पर सभी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं या डेयरी उत्पादों से एलर्जी है तो आपको दही खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को किडनी की समस्या है या कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है,उन्हें दही का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इन परेशानियों में आप दही का सेवन डॉक्टर की सलाह के मुताबिक करें।

Thanks for your Feedback!

You may have missed