सोनारी से 12 लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सोनारी निवासी कौशल कुमार सिंह के घर से एक जून को 12 लाख रुपये की चोरी हो गयी थी. मामला खुलासा सोनारी पुलिस ने ठीक एक माह के बाद कर दिया है. पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना को टाइगर सिक्योरिटी गार्ड प्रेम कुमार महतो उर्फ प्रेमा ने अंजाम दिया था. घटना की रात आरोपी ड्यूटी पर था. इस बीच ही उसने तकिया के नीचे से अलमारी की चाबी निकाला और आसानी से खोलकर रुपये लेकर चंपत हो गया था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को नार्दन टाउन डी रोड बिष्टूपुर से गिरफ्तार कर लिया. इसका खुलासा सोनारी थाने में प्रेसवार्ता आयोजित कर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने किया है. पुलिस ने आरोप के पास से नकद 3.85 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन, एक पलंग, एक ड्रेसिंग टेबुल, एक कूलर, एक लकड़ा का टेबुल आदि पुलिस ने बरामद किया है. सभी सामान को आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देने का बाद खरीदा था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिष्टूपुर में हुई थी शादी और रुपये थे घर पर

वादी की ओर से बेटी की शादी के लिये 12 लाख रुपये निकाला गया था. 30 मई की रात बेटी की शादी बिष्टूपुर के बीएस रेसीडेंसी में थी. शादी के बाद दूसरे दिन सुबह कौशल अपने घर गये थे और अलमारी खोला तब रुपये को गायब पाया था. घटना के बाद बोकारो चला गया था. उसके बाद फिर जमशेदपुर आया था. इसके कुछ दिनों के बाद वह कोलकाता चला गया था.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed