उधार नहीं देने पर युवती को बेरहमी से पीटा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : महिला समिति की अध्यक्ष का कितना पावर होता है इसका उदाहरण सोमवार की दोपहर को देखने को मिला. अध्यक्ष एक युवती के घर से उधार रुपये मांगने के लिये गयी थी. जब उसे रुपये नहीं दिया गया तब उसने उसपर प्लास्टिक की कुर्सी से हमला कर दिया. उसकी बेरहमी से खूब पिटायी की और धमकाते हुये वहां से चली गयी. इस तरह का आरोप सीतारामडेरा के भालूबासा की रेशमा सोरेन ने लगाया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिमला मुखी पर लगाया है आरोप

रेशमा सोरेन का कहना है कि वह अपनी मां के साथ किराये का मकान में स्लैग रोड के पास रहती है. विमला मुखी ने खुद को महिला समिति का अध्यक्ष बताया और घर पर चली आयी. उसने उधार के रुप में 2000 रुपये की मांग की. जब रेशमा ने कहा कि उसके पास घर चलाने के लिये रुपये नहीं है तो दूसरे को कहां से देगी. इसपर बिमला मुखी गुस्से में आ गयी और उसके घर में रखा कुर्सी को उठा लिया और रेशमा पर चला दिया. इसके बाद भी बिमला ने उसकी बेरहमी से खूब पिटायी की.

एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

घटना के बाद रेशमा को उसकी मां लेकर सीधे एमजीएम अस्पताल पहुंची. यहां पर उसका इलाज चल रहा है. रेशमा को काफी चोटें आयी है. उसका कहना है कि वह घटना की लिखित शिकायत सीतारामडेरा थाने पर जाकर करेगी.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed