युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण से परिजन अनजान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर से सटे कपाली के रहनेवाले कृष्णा मंडल (21) ने सोमवार की शाम अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल लेकर गये. यहां पर जांच के क्रम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजन नहीं बता रहे कारण

कृष्णा की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने के मामले में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं. उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर कृष्णा ने क्यों फांसी लगायी है. उसे किस तरह की समस्या थी. एमजीएम अस्पताल में मृत घोषित किये जाने के बाद परिवार के लोगों ने घटना की शिकायत कपाली पुलिस से जाकर की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisements
See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट में देरी पर विरोध प्रदर्शन, 6 साल बाद भी काम शुरू नहीं

Thanks for your Feedback!

You may have missed