आदित्यपुर की महिलाओं और युवतियों को मिला मार्शल आर्ट प्रशिक्षण, छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग जैसे घटनाओं से करेंगी प्रतिरक्षा


Saraikela : आदित्यपुर की महिलाओं और युवतियों को बुधवार को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया. जिससे वे छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग जैसे घटनाओं से खुद की प्रतिरक्षा कर सकेंगी. यह प्रशिक्षण उन्हें जिला प्रशासन सरायकेला खरसावां और आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा महिला आत्मरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविर के माध्यम से दी गई. इस आयोजन में रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला एवं झारखंड मार्शल आर्ट की अहम भूमिका रही. आदित्यपुर के अटल पार्क स्थित हाल में बुधवार को उन्हें 6ह प्रशिक्षण दिया गया. बता दें कि झारखंड मार्शल आर्ट के द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए. जिसके तहत बाजार के भीड़भाड़ वाले जगह पर, सुनसान रास्ते पर कोई अनजान व्यक्ति के द्वारा अचानक किए गए हमले, चेन छिनतई, पर्स छिनतई, घरेलू हिंसा इत्यादि विषयों पर उन्हें आत्मरक्षा के उपाय बताए गए. रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला के द्वारा अचानक हुई दुर्घटना, रोड एक्सीडेंट, अचानक किसी व्यक्ति का हृदय गति रुक जाना, बेहोश हो जाने पर उसे व्यक्ति की कैसे जान बचाएं इसके बारे में भी बताया गया. व्यक्ति की धड़कन बंद है या वह बेहोश है इसको जांचने की तरीका भी बताया गया और कैसे उसका सही तरीके से उपचार किया जाए जिससे समय रहते व्यक्ति की जान बचाई जा सके इसके बारे में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया. अप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर होने के लिए महिला समिति को एक प्लेटफार्म नगर निगम के द्वारा प्रदान किया जा रहा है. “फूडी दीदी” नाम से जगह-जगह स्टॉल लगाने हेतु तैयार किया जा रहा है. जिससे वह अपने परिवार के लिए आर्थिक मदद करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन सकेंगी. आदित्यपुर थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि भीड़ भाड़ वाले इलाके में सावधानी पूर्वक आवश्यकता अनुसार मोबाइल का प्रयोग करें जिससे मोबाइलछिनतई की घटना को कम किया जा सके. पर्स या गहने जो बहुमूल्य है अनजान जगह या सुनसान जगह या बहुत ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान में नहीं पहनकर जाने की सलाह दी गई. किसी भी प्रकार की हिंसा होने की स्थिति में आत्मरक्षा करते हुए आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद लेने हेतु 112 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिससे पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मदद कर सकेगी. प्रशिक्षण शिविर में उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, थाना प्रभारी आदित्यपुर विनोद तिर्की, रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी दयानंद मिश्रा, झारखंड मार्शल आर्ट के विशेषज्ञ सुनील जी एवं उनके टीम की छात्राएं, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रही.




