आदित्यपुर में सुजय व दीपक हत्याकांड के गवाह को गोलियों से किया छलनी

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर के सालडीह में आज सुबह सुजय नंदी और दीपक मुंडा हत्याकांड के गवाह सुभाष प्रमाणिक को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया. घटना के समय वह अपने घर के पास ही टहल रहा था. इस बीच बाइक सवार बदमाश पहुंचे और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. घटना के बाद सुभाष को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. यहां पर उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुभाष के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पूर्व में हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है. इसके अलावा भी उसपर कई मामले दर्ज हैं. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलसि पहुंची थी और मामले के तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

दीपक मुंडा और सुजय नंदी की बात करें तो दोनों गैंगवार में मार गये थे. इस मामले में सुभाष प्रमाणिक गवाह था. हो सकता है विरोधियों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसपर गोलियां चलाई हो. जेल में बंद मांझीटोला का कृष्ण गोप के साथ सुजय और दीपक का पहले से ही टशन चल रहा था.

Advertisements
See also  होली पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 110 करोड़ की खपत, रांची सबसे आगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed