टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 का आगाज़: 30 नवंबर को दिल से दौड़ेंगे जमशेदपुुरवासी


जमशेदपुर: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 10वें संस्करण का आयोजन 30 नवंबर को करेगा। इस बार की थीम ‘दिल से दौड़ फार जमशेदपुर’ है। इस दौड़ में 5500 से अधिक धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। पंजीकरण शुरू हो चुका है।
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदरा रामम ने बताया कि मैराथन अब शहर की पहचान बन गई है l उन्होंने कहा कि हम सिर्फ जीतने के लिए नहीं, बल्कि अपने दिल और सेहत के लिए दौड़ते हैं।
हाफ मैराथन का रूट इस बार पहले जैसा ही रहेगाl कंपनी ने जमशेदपुर के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में भाग लें। मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है lजो भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वे www.tatasteelruns.com पर जाकर अपना रजिस्टेशन करा सकते हैंl पिछले एक दशक में यह आयोजन जमशेदपुर की सबसे बहुप्रतीक्षित खेल परंपराओं में से एक बन गया है। 2024 में, इस मैराथन में 18 राज्यों के 4,821 धावकों ने हिस्सा लिया था, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। टाटा स्टील ने इस साल के लिए कुल 9.18 लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी है, जिससे प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा और उत्साह दोनों दोगुना हो जाएंगे. मैराथन का मार्ग पहले की तरह ही रहेगा – साफ, सुव्यवस्थित और सुरक्षा के उच्च मानकों के साथ, ताकि हर धावक को बेहतरीन अनुभव मिल सके।




