ठेला तो लगेगा ही…..आदित्यपुर में अतिक्रमण वापसी की खुली धमकी, पूर्व पार्षद को फोन पर दबंगई, राष्ट्रपति के जाते ही लौट आया अतिक्रमण, ‘पहुंच’ के दम पर ठेला लगाने की धमकी…जुगसलाई नगर पालिका के अधिकारी / कर्मचारी का दावा…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मुख्य सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण अब एक बार फिर वापस लाने की कोशिश शुरू हो गई है। अतिक्रमणकारी पैरवी और ऊंची पहुंच का सहारा लेकर दोबारा ठेला और दुकानें लगाने में जुट गए हैं। हालांकि, मार्ग संख्या–4 से एनआईटी गेट तक हटाए गए अतिक्रमण को स्थानीय लोग दोबारा लगने नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार की शाम उस समय मामला गरमा गया, जब अतिक्रमण के विरोध का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद सह झामुमो नेता सुधीर चौधरी को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को जुगसलाई नगरपालिका का कर्मचारी बताया। बातचीत के दौरान उसने आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक से लेकर जिले के एसपी और डीसी तक अपनी पहुंच होने का दावा किया। फोन पर बात करने वाले की हेकड़ी और धमकी भरे लहजे ने सभी को चौंका दिया। उसने साफ शब्दों में कहा कि “ठेला तो लगेगा ही”, चाहे इसके लिए उसे कहीं भी जाना पड़े। इस बातचीत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के नाम पर प्रशासन ने जबरन अतिक्रमण हटाया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होते ही फिर से अतिक्रमण को बढ़ावा देना प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने स्पष्ट किया है कि मार्ग संख्या–4 से एनआईटी गेट तक किसी भी कीमत पर अतिक्रमण दोबारा नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी ने कहा कि यदि दबाव और धमकी के सहारे अतिक्रमण कराने की कोशिश की गई, तो स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात भी कही। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है और अतिक्रमण को लेकर कोई ठोस व स्पष्ट कार्रवाई करता है या नहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed