दामाद 11 बजे कुल्हाड़ी लेकर आया और सास पर किया ताबड़-तोड़ हमला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के रसिकनगर में दामाद ने अपनी सास पर रविवार की देर रात कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया. घटना के समय हो-हल्ला होने पर गांव के लोग जाग गये और आरोपी दामाद को पकड़कर उसे बोड़ाम पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. वहीं घटना के बाद घायल सास को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रताड़ना से तंग पत्नी तीन माह से थी मायका में

बोड़ाम की रसिकनगर की रहनेवाली कुष्टो गोप की शादी पश्चिम बंगाल के बड़ाबाजार के रहनेवाले अंबुज गोप के साथ हुई थी. इधर अंबुज कुष्टो गोप के साथ बराबर मारपीट कर रहा था. इसी से तंग आकर वह पिछले तीन माह से अपने मायका रसिकनगर में आकर रह रही थी.

अचानक रात में आया और कर दिया हमला

घटना के बारे में बताया गया कि सास टीला गोप, उसकी बेटी व अन्य लोग घर के बाहर खटिया पर सो रहे थे. इस बीच ही दामाद अंबुज रात के 11 बजे कुल्हाड़ी लेकर आया और ताबड़-तोड़ हमला कर दिया. हो हल्ला होते ही गांव के लोग जाग गये और अंबुज को खदेड़कर धर-दबोचा. इसके बाद बोड़ाम पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया.

पहली पत्नी से मिलकर करता था मारपीट

टीला गोप का कहना है कि उसका दामाद उसकी बेटी के साथ पहली पत्नी से मिलकर मारपीट करता था. ऐसे में बेटी का ससुराल में रह पाना दूभर हो गया था. मजबूरन वह तीन माह पहले मायका चली आयी थी. इधर बोड़ाम पुलिस ने टीला गोप का बेटा रवि गोप के बयान पर दामाद अंबुज के खिलाफ जानलेवा हमला करने का एक मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिय है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed