एनआईटी में पहली बार दीक्षांत समारोह में शामिल हुई महामहिम राष्ट्रपति, उद्यमी आरके बेहरा को मानद उपाधि से किया सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements

President of India : देश के युवा राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर हों, यह उनके उज्ज्वल भविष्य का समय है. उक्त बातें महामहिम द्रोपदी मुर्मू ने एनआईटी जमशेदपुर में कही. वे पहली बार दीक्षांत समारोह में शामिल होने यहां पहुंची थी. इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन उद्यमी आरके बेहरा को मानद उपाधि से सम्मानित भी किया. बता दें कि इन दिनों राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आई हुई हैं. वे एनआइटी जमशेदपुर के 15th कॉन्वोकेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई. उनके साथ जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्थानीय सांसद, विधायक आदि मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने कुल 1114 डिग्रियां बांटी. जिनमें 612 छात्रों को मौके पर डिग्री दी गई. इनमें यूजी के 417, पीजी के 149 और पीएचडी के 46 छात्र शामिल थे. बीटेक में डिग्री लेने वालों में 583 पुरुष और 149 महिलाएं, एम टेक में 84 पुरुष और 22 महिला, एम एस सी में 64 पुरूष और 25 महिला, एमसीए में 98 पुरुष और 10 महिला जबकि पीएचडी में 58 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल थे. दीक्षांत समारोह में कुल 8 विशिष्ट अतिथि, 27 विशेष अतिथि, तथा 33 सदस्य मौजूद रहे. जिनमें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, सीनेट एवं विभागाध्यक्ष शामिल रहे. इससे पूर्व राष्ट्रपति झारखंड में पहली बार आईआईएसएम धनबाद में राष्ट्रपति आ चुकी हैं. जबकि एनआइटी जमशेदपुर में राष्ट्रपति दूसरी बार किसी दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंची.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* दो छात्रों को मिला गोल्ड मेडल

See also  फरार आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: बहरागोड़ा पुलिस ने मेरठ पहुंचकर घर पर चिपकाया इश्तेहार

15वें दीक्षांत समारोह में दो छात्रों को गोल्ड मेडल मिले. जिसमें एमसीए में भौतिकी में 9.64 सीजीपीसीए लाने वाले कृष्णाशिष मंडल को और दूसरा बीटेक के विद्युत अभियन्त्रिकी विभाग के छात्र प्रियांशु राज को सीजीपीसीए 9.52 रैंक मिलने पर गोल्ड मेडल मिला. इसके अलावा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि आरके बेहरा (आरएसबी) समूह के अध्यक्ष को दी गई.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed