मौत को दावत दे रहा जमीन पर पड़ा बिजली तार, आखिर किस हादसे का इंतजार कर रहा विभाग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ प्रखंड के फुलवार बगीचा गांव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह पहले हुई तेज बारिश में बिजली का पोल और तार गिरकर जमीन पर आ गया, लेकिन शर्मनाक बात यह है कि अब तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।ग्रामीणों ने कई बार सूचना दी, मीडिया के माध्यम से मामला उठाया गया, फिर भी बिजली विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। गांव के रास्ते और आबादी के बीच बिजली का तार जमीन पर पड़ा हुआ है, जिससे हर पल बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और मवेशी रोज इसी रास्ते से गुजर रहे हैं, लेकिन विभाग को लोगों की जान से शायद कोई मतलब नहीं रह गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग केवल कागजों में काम करता है, जमीन पर नहीं। यदि किसी मासूम की जान चली गई या बड़ा हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा? लोगों ने कहा कि विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।फुलवार बगीचा के ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने लातेहार उपायुक्त, कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता से तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरे पोल और तार को हटाने की मांग की है

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में “माइंडटेक” राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, मानसिक स्वास्थ्य, शोध और तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Thanks for your Feedback!

You may have missed