PM को जान से मारने की धमकी देने वाला सुल्तानगंज से गिरफ्तार, चाचा को फंसाने की थी साजिश

0
Advertisements

भागलपुर:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी समीर कुमार रंजन (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वह महेशी गांव का निवासी है। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि धमकी भरा मैसेज व्हाट्सएप के जरिये VPN का इस्तेमाल कर भेजा गया था और इस साजिश के पीछे आरोपी का उद्देश्य अपने ही चाचा मंटू चौधरी को फंसाना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा बिहार पुलिस को सतर्क किया गया। इसके बाद SSP हृदयकांत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। शुरुआती जांच में धमकी देने वाला नंबर 70 वर्षीय मंटू चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया, लेकिन तकनीकी जांच में सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस पूछताछ में समीर ने बताया कि उसका अपने चाचा के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने उन्हें गंभीर कानूनी झमेले में फंसाने की नीयत से प्रधानमंत्री को धमकी देने जैसा अपराध किया। मंटू चौधरी ने भी अपने बयान में स्पष्ट किया कि वे एक साधारण किसान हैं और पुराने मोबाइल का ही उपयोग करते हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फिंगरप्रिंट, कॉल डिटेल, IP ऐड्रेस ट्रैकिंग और व्हाट्सएप डेटा के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया। आरोपी समीर के पास से वह मोबाइल बरामद कर लिया गया है जिससे धमकी भेजी गई थी। पूछताछ जारी है और आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

See also  75 साल की उम्र में अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, पीएम मोदी समेत फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर गृह मंत्रालय को भी सूचित किया गया है। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा से पहले राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed