पाकिस्तान में बैठे मसूद अजहर की बहन ने जिसे दी थी कमान, वो दिल्ली ब्लास्ट में हुई गिरफ्तार


फरीदाबाद: फरीदाबाद से अरेस्ट हुई जैश की महिला विंग हेड डॉ शाहीना की पहली तस्वीर आई सामने आई है. गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी. खुफिया एजेंसियों के अनुसार, शाहीना को भारत में महिलाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने और संगठन के लिए भर्ती करने की जिम्मेदारी दी गई थी. यह महिला विंग जैश की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है.
इस संगठन की अगुवाई पाकिस्तान में मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर कर रही है. सादिया का पति यूसुफ अजहर कंधार हाईजैक मामले में एक प्रमुख मास्टरमाइंड था. जैश ने महिलाओं को धार्मिक जिम्मेदारियों और जिहाद के नाम पर जोड़ने की योजना बनाई है, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण देकर संगठन के मिशन में शामिल किया जा रहा है. भारत में डॉक्टर शाहीना जैसे लोगों के जरिए यह नेटवर्क फैलाने की योजना थी.दिल्ली कार विस्फोट की अभी तक की जांच में मुख्य संदिग्ध डॉक्टर उमर है. वह पुलवामा का रहने वाला था. ब्लास्ट में उसके भी मारे जाने की आशंका है. एजेंसियों को एक कटा हुआ हाथ मिला है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह उमर का हो सकता है. इसकी पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट की तैयारी चल रही है. पुलवामा से उसके मां और दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है. डॉक्टर शाहीन के लखनऊ से पुराने रिश्ते रहे हैं. उसके दादा-दादी लखनऊ के लालबाग इलाके में रहते थे. यही वजह से वह बार-बार लखनऊ आती थी. शाहीन की कार से एके-47 राइफल बरामद हुई थी.




