प्राइवेट स्कूल के मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघर्ष समिति ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार , सौंपा ज्ञापन…

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- प्राइवेट स्कूल के द्वारा किये जा रहे मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघर्ष समिति ने भी मोर्चा खोल फ़िया है। इस संबंध में समिति ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय द्वारा मिसेलेनियस फीस , एनुवल फीस समेत नये-नये नाम से फीस वृद्धि की गयी है। साथ ही फीस जमा करने के लिए अभिभावकों पर दबाव भी बनाया जा रहा है। समिति की ओर से छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि शिक्षक-शिक्षिकाओं को 50 प्रतिशत वेतन दिया जा रहा है, वह भी समय पर नहीं दिया जाता है। स्कूल की मनमानी पर रोक लगाते हुए सभी स्कूलों की ऑडिट करायी जाये जाने की बात भी समिति ने कहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आज जमशेदपुर एफसी का अहम मुकाबला: मैच के दौरान स्टेडियम इलाके में ट्रैफिक जाम की चेतावनी

You may have missed