मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट,दो दिन कोहरा करेगा परेशान

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: नए साल का स्वागत हल्की बूंदाबांदी के साथ हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल से अगले पांच दिनों तक सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिलेगा। 2 जनवरी को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिससे ठंड का अहसास बना रहेगा।  मौसम विभाग ने 2 और 3 जनवरी को कोहरे का यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से वाहन सावधानी से चलाने की अपील की है।तीन और चार जनवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली समेत आसपास के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी। बुधवार सुबह से कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही।कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री कम के साथ 14.2 रहा। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। दिसंबर 2025 के पूरे माह का औसत अधिकतम तापमान 23.3 और न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा, जबकि साल 2024 में अधिकतम 22.6 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दर्शाता है कि इस बार का दिसंबर थोड़ा गर्म रहा।दिल्ली की हवा में साल 2025 में काफी सुधार देखा गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस साल दिल्ली में 79 दिन ऐसे रहे जब हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 या उससे कम था। यानी हवा ‘’अच्छी’’ या ‘’संतोषजनक’’ रही। यह संख्या 2020 के कोविड साल के बाद सबसे ज्यादा है, जब लॉकडाउन की वजह से हवा बहुत साफ थी। 

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed