टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता नागेंद्र प्रसाद का पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के पिता और शहर के सम्मानित व्यक्तित्व स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद का मंगलवार को पार्वती घाट, बिष्टुपुर में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. बड़े पुत्र राजेश कुमार ने मुखाग्नि दीl 80 वर्षीय नागेंद्र प्रसाद का रविवार शाम हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण निधन हो गया था. उनके आकस्मिक निधन से टाटा वर्कर्स यूनियन सहित पूरे औद्योगिक और राजनीतिक गलियारे में शोक का माहौल व्याप्त है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

​* अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब –

मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा आदित्यपुर-2 स्थित उनके निवास स्थान (LIG-48) से निकली। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए. रविवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ​अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महासचिव सतीश सिंह, शाहनवाज आलम, संजीव तिवारी, संजय सिंह, आमोद दुबे, अजय चौधरी, आर रवि प्रसाद, धर्मेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह, टूटू वर्मा, ज्ञान रंजन, आरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, टाटा स्टील के वरीय अधिकारी जुबिन पालिया अभिक चटर्जी अजय कुमार झा झामुमो नेता पवन कुमार अमृत महतो कांग्रेस नेता राकेशेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडेय, विजय खान, समरेंद्रनाथ तिवारी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनकर, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के संजय पांडे, समय कंस्ट्रक्शन के निदेशक अनूप रंजन, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, सतीश शर्मा सहित झामुमो भाजपा कांग्रेस राजद मजदूर यूनियन के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी घाट पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed