Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- सीतामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में रहनेवाले गणेश कहार पर दिल्ली का रहनेवाला जादू ने शनिवार की दोपहर 12.30 बजे चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद गणेश कहार को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही घटना की जानकारी सीतारामडेर पुलिस को भी दी गयी है. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और गणेश से पूछताछ की.
ब्राउन शुगर का नशा कर आया था जादू
जादू के बारे में गणेश ने बताया कि वह दोपहर के समय ब्राउन शुगर का नशा कर उसके पास आया था. इसके बाद गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर ही जादू ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. जादू के बारे में बताया कि वह अपने मामा कालिया राव के यहां पिछले एक सप्ताह से आया हुआ है. वह दिल्ली का रहनेवाला है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बीमार महिला की मौत से परिवार में शोक, विधायक पहुंचे और दिया मदद का आश्वासन

Thanks for your Feedback!

You may have missed