श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली का भव्य श्रृंगार एवं पूजा संपन्न किया गया भोग का वितरण

0
Advertisements
Advertisements



जमशेदपुर:

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में कार्तिक मास के अमवस्या के अवसर पर सोमवार को श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया. वहीं इस अवसर पर कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा कि प्रत्येक महीने के अमवस्या को मां काली की भव्य श्रृंगार एवं पूजा का आयोजन किया जाता है. पूजा तो प्रतिदिन मंदिर में होता है. लेकिन कार्तिक मास के अमवस्या पर मां काली की विशेष पूजा का हिंदुओं में बड़ा महत्व होता है. क्योंकि कार्तिक मास के अमवस्या को ही दीपावली मनाई जाती है. वहीं इस अमवस्या के छठे दिन लोक आस्था का महापर्व छठ का पहला अर्घ्य गिया जाता है. इसलिए इस अमवस्या का बड़ा महत्व होता है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमिटी द्वारा किया जाएगा. बांकुड़ा निवासी पूरोहित शिव शंकर चौधरी ने अमवस्या की विशेष पूजा संपन्न कराया.कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से उमाशंकर बेरा,सुजीत राउत,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, कमलेश राय,राजेश पाठक,संतोष सिंह, रंजीत, ,अजीत सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Advertisements
See also  होली पर झारखंड में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 110 करोड़ की खपत, रांची सबसे आगे

Thanks for your Feedback!

You may have missed