मोर्चा अध्यक्ष ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप जलापूर्ति की अधूरी व्यवस्था के साथ ज्वलंत मुद्दों पर कराया ध्यानाकृष्ट


Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक एवं जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश ने सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिलकर जनहित में एक ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है.

* इन मांगों पर कराया ध्यानाकृष्ट –
1. सीतारामपुर 30 एम.एल.डी. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े लगभग 20-22000 उपभोक्ताओं में से सिर्फ 4 से 5000 उपभोक्ताओं को ही नए जलापूर्ति पाइप से कनेक्शन दिए गए हैं. अभी भी 15 से 17000 घरेलु कनेक्शन नहीं दिया गया, जबकि निकट भविष्य में 30 एम.एल.डी. सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलापूर्ति प्रारंभ होना है. इसी बीच जिंदल के द्वारा 9 अप्रैल 2026 से नए जलापूर्ति पाइप का लीकेज की जांच की मात्र औपचारिकताएं की जा रही है. उपायुक्त को जानकारी दी गई कि जब 15 से 17000 घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन से जोड़ा ही नहीं गया तो लीकेज के जांच का क्या मतलब? सभी उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने के बाद ही लीकेज की जांच होनी चाहिए जो स्थानीय जिंदल प्रबंधन की लापरवाही है इसलिए जिंदल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सभी होल्डिंग टैक्स भुगतान करने वाले सभी उपभोगताओं को पाइप लाइन से कनेक्शन दिया जाय. इस पर उपायुक्त ने तुरंत आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से बात की एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
2. दूसरी तरफ उपायुक्त महोदय को यह भी बताया गया कि अभी भी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सीवेज,गैस पाइप के लिए खोदे गए कई जगहों पर गढ़ो को नहीं भरा गया है जबकि बरसात आने वाला है. इसीलिए नगर निगम को निर्देश दिया जाए की बरसात प्रारंभ होने के पूर्व सभी गढ़ों को बिल्कुल अच्छी तरह मरम्मत किया जाए.
3. सापड़ा स्थित 60 M.L.D वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य में भी तेजी लाया जाए एवं आगामी अगस्त 2026 तक पूरा कर आदित्यपुर 1, में भी पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
4. उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रधान सचिव नगर विकास विभाग, महापौर आदित्यपुर नगर निगम एवं अपर नगर आयुक्त को भी उपलब्ध करा दी गई है.


