रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ का झंडा ध्वजारोहण किया गया।

Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास):-  दावथ प्रखंड के बिठवाँ गांव में रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महायज्ञ का झंडा गाड़ा गया। ध्वजारोहण पूरे विधि विधान पूर्वक आचार्य रामजी तिवारी, समेत अन्य ब्राह्मणों ने किया। यजमान के रूप में दावथ पंचायत के सरपंच विजय बहादुर सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी उपस्थित थे।ग्रामीणों द्वारा गाजे बाजे के साथ ध्वजारोहण से पहले जुलूस निकाला गया।गांव के सभी देवी देवताओं के पास जाकर लोगों ने उन्हें यज्ञ का निमंत्रण दिया। मालूम हो नवदिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन को लेकर 3 जून को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यज्ञ खडेसरी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  रोहतास में नशा तस्करी का भंडाफोड़, छापेमारी में एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

You may have missed