बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण होगा अहम,मतदान केंद्र पर रहेगी प्रशासन की कड़ी व्यवस्था:– धर्मेन्द्र कुमार( डी एम)

Advertisements

दावथ (रोहतास):-   वोटरों के घर से लेकर मतदान केन्द्र तक रहेगी चार लेयर सुरक्षा व्यवस्था। निश्चपक्ष चुनाव हेतु पुलिस के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निगरानी रहेंगी। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण होगी अहम। वोगस वोटिंग पर मतदान कर्मियों और पोलिंग एजेंट पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। प्रत्याशी व उनके सहयोगी के उपर भी पैनी नजर रहेगी। उक्त बातें डीएम धर्मेंद्र कुमार ने जगनारायण उच्तर विद्यालय कोआथ के ईवीएम सीलींग सेंटर पर समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अबकी बार कई बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव ईवीएम और फिंगर प्रिंट मशीन है। जिससे वोगस वोटिंग रोकने का प्रयास किया जाएगा। फिंगर प्रिंट मशीन के जरिए वोटिंग के पुर्व मतदाताओं की पहचान किया जाएगा। वोगस वोटिंग होने पर चुनाव कर्मचारियों और पोलिंग एजेंट पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। इसके लिए पोलिंग एजेंट के मोबाइल फोन जप्त कर लिया जाएगा व उनकी तस्वीर ले लिए जाएंगे। किसी भी हालत में वोगस वोटिंग नहीं होने दिया जाएगा। वही एस पी आशीष भारती ने कहा की सुरक्षा हेतु चार लेयर की सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। पुलिस द्वारा गांव के गली से लेकर मतदान केन्द्र तक गस्ती करेंगे। गस्ती के लिए चार पहिया वाहन के साथ बाइककि टीम भी बनाया गया है। जो हर गली तक जाएंगे। वहीं स्थानीय अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक निगरानी में रहेगें। किसी भी प्रकार के गड़बड़ी की सूचना सेक्टर पदाधिकारी व अधिकारियों से किया जाएगा। मामला बड़ा होने पर जिला प्रशासन से सम्पर्क करेंगें। जिला प्रशासन फौरन मतदान केन्द्र पर पहुंचेगी। ईवीएम में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए इंजीनियरिंग टीम भी रखा गया है जो चंद मिनटों में गड़बड़ी को दुरुस्त करने में माहिर हैं। मौके पर एस डी एम प्रियंका रानी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शशिभूषण सिंह,बीडियो शिवेश कुमार सिंह,सीओ नवल कांत,सहायक निर्वाची पदाधिकारी कुंज नारायण सिंह उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed