ब्लॉक दिवस का पहला आयोजन संपन्न, प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे बुधवार को आयोजित होगा ब्लॉक दिवस

0
Advertisements

चांदा सुल्तानपुर: स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन विकास के अलावा समेकित बाल विकास विभाग जैसे विभाग की समस्याओं को लेकर अब ग्रामीणों को जिला मुख्यालय नहीं जाना होगा। महीने के पहले व तीसरे बुधवार को समस्याओं का निस्तारण के लिए ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं को मौके पर ही समाधान होगा। आज विकासखंड पीपी कमैचा में प्रथम ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। प्रचार-प्रसार के अभाव में जहां फरियादी नदारद देखे गए। खंड विकास अधिकारी देव नायक सिंह, जे ई आरईएस हिमांशु पांडेय, एडीओ पंचायत हरिकेश, समेकित बाल विकास परियोजना से श्रीमती निशा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी नहीं पहुंचे सके। फिलहाल फरियादियों के कम पहुंचने से ब्लॉक दिवस फीका फीका नजर आया। खंड विकास अधिकारी देव नायक सिंह ने बताया कि ब्लॉक दिवस पर कुल 6 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें हैंडपंप रिबोर, जन्म प्रमाण पत्र,अवैध कटान से संबंधित था । प्रार्थना पत्र को संबंधित को उपलब्ध करा दिया गया है। शीर्ष प्राथमिकता पर समाधान के निर्देश दिया गया है। ब्लॉक दिवस पर ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार, एमपी यादव, बृजेश, संगम लाल सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा वसीम खान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed