भाजयुमो द्वारा विभिन्न मंडलो मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया

Advertisements

जमशेदपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में बिष्टुपुर,कदमा,सोनारी,उलीडीह मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।विगत दिनों स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी एवम महामंत्री श्री सूरज कुमार जी एवं भाजपा टेल्को मंडल के कार्यकर्ताओं के ऊपर तिरंगा यात्रा निकालने के विरोध में टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी के द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया था।इस एफ़आइआर के सन्दर्भ मे भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसकी कड़ी शब्दो में निंदा करती है। टेल्को थाना प्रभारी अजय तिवारी इस लौह नगरी की पवित्र धरती को पश्चिम बंगाल बनाने का प्रयास कर रही है ।युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ये कतई नहीं होने देगी। युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर ईट का जवाब पत्थर से देगी अगर भारत माता की जय बोलने पर प्रशासन द्वारा अपराधी घोषित की जायेगी तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हजारों बार अपराधी बनने को तैयार है ।इस अवसर पर प्रकाश दुबे,अभिषेक डे, राहुल तिवारी, सुशील पांडे,अमरेंद्र पासवान, राकेश लोधी ,राहुल कुमार, सॉन्ग शेखर, राम महानंद, द्विपल विश्वास,शीतल रजक के साथ अन्य कई युवा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, पुलिस सभा में सुनीं जवानों की समस्याएं

You may have missed