मोटरसाइकिल में लगाई आग अपराधियों ने।

Advertisements

लोहरदगा:- भंडरा-बेड़ो-रांची मुख्य पथ में लोहरदगा जिले के भंडरा और सेन्हा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सेगराटोली के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी हैयह घटना देर रात की है। होंडा एक्स प्रो मोटरसाइकिल में आग लगाई गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मोटरसाइकिल किसकी है और घटना को किसने अंजाम दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

फिलहाल घटनास्थल के थाना क्षेत्र के सीमा को लेकर ही उलझी हुई है। मामले में डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मोटरसाइकिल किसकी है और घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस हर एक बिंदु पर पड़ताल कर रही है। मोटरसाइकिल को जली हुई अवस्था में देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल चुकी है।

About The Author

See also  झारखंड के औषधीय पौधे में मिले स्तन कैंसर कोशिकाओं पर असर डालने वाले तीन प्राकृतिक तत्व

You may have missed