मैच से पहले मैदान पर कोच को आया हार्ट अटैक,हॉस्पिटल में हो गई मौत

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश प्रीमियर लीग शुक्रवार, 26 दिसंबर से शुरू हुआ है, आज लीग के दूसरे दिन एक दुखद खबर आई. शनिवार को लीग का तीसरा मैच राजशाही और ढाका कैपिटल्स के बीच था, जिसके शुरू होने से पहले ही ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच महबूब अली जकी अचानक मैदान पर गिर गए. सपोर्टिंग स्टाफ ने दी कोच को CPR दी गई, फिर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 संस्करण में अपने मैच से पहले सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ढाका कैपिटल्स की टीम अभ्यास कर रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक महबूब अली ने टीम की तैयारियों के बारे में भी बात की. उन्होंने आज मैच से पहले प्री-मैच ड्रिल में हिस्सा भी लिया था, लेकिन तब वह अचानक मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े. वहां मौजूद सपोर्ट स्टाफ द्वारा उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, सीपीआर भी दिया गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया.ढाका कैपिटल्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया, ‘बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है, ढाका कैपिटल्स परिवार के प्रिय असिस्टेंट कोच ने हृदय रोग से पीड़ित होने के बाद हमें छोड़ दिया है. हम इस अपूरणीय क्षति से बहुत दुखी हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना.‘

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed