धूमधाम से केंद्रीय रामनवमी कमेटी आयोजित करेगा रामनवमी उत्सव, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा व खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमेटी सरायकेला खरसावां की बैठक गुरुवार को संध्या 6 बजे एस टाईप कॉलोनी स्थित श्रीश्री हनुमान मंदिर परिसर में हुई. जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष देवांग चन्द्र मुखी ने किया. इस बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी अखाड़ा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. पुरस्कार वितरण समारोह आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा. साथ ही निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर में झंडा जुलूस के विसर्जन के दिन ही फुटबॉल मैदान में विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा पारंपरिक खेल एवं शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा. आज की बैठक में श्रीराम ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, अजय महतो भंडारी, कोकिल मंडल, बीरेंद्र यादव, बादल महतो, कमल महतो, पवन सोनकर, विकास रजक, प्रकाश मेहता, सन्नी सिंह और मनोज कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मुकुरुडिह में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed