Advertisements
Advertisements

चांडिल : चांडिल के नेशनल हाईवे 33 पर रविवार की रात बाइक, हाईवा और कार में टक्कर होने से कार में आग लग गयी और कार पूरी तरह से जल गयी. हादसे में कुल तीन लोग घायल हुये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार पर सवार पिता और पुत्र को गांव के लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया. हाईवा चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ग्रामीणों की पहल से कार सवार की जान बची

गांव के लोगों का कहना है कि कार पर सवार पिता-पुत्र जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहे थे. इस हादसे में घायल दोनों को ग्रामीणों ने जलती कार से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार अपने दल बल के मौके पहुंचे. घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया. घायल पिता-पुत्र का इलाज चल रह है.

Advertisements
See also  सुधा-बन्ना ने कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू से मिलकर लिया आशीर्वाद

Thanks for your Feedback!

You may have missed