शादी के अगले सुबह ही 1.5 लाख कैश और ज्वेलरी लेकर दुल्हन हुई फरार

0
Advertisements
Advertisements

हरियाणा: हरियाणा के गुरुग्राम से यह चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शादी के अगले ही दिन दुल्हन ससुराल से कैश और जेवरात लेकर फरार हो गई।  दरअसल, गुरुग्राम के बिलासपुर के रहने वाले अशोक कुमार को अपने छोटे बेटे की शादी करनी थी जिसके लिए वे सुशील और पारिवारिक लड़की तलाश रहे थे। इसे लेकर उन्होंने अपने रिश्तेदारों से लड़की ढूंढ़ने को कहा। इसके बाद अशोक कुमार के एक करीबी मनीष ने मंजू नाम की महिला और उसके परिचितों से मिलवाया। मंजू और उसके एक साथी ने प्रीति के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रीति उनके परिवार के लिए एक आदर्श और संस्कारी बहू साबित होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बात आगे बढ़ी तो मंजू ने अशोक कुमार को बताया कि लड़की के परिवार वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह एक गरीब परिवार से आती है। अशोक कुमार ने मानवता दिखाते हुए दहेज़ न लेने की बात कही। प्रीति अशोक के परिवार को पसंद आ गई। उन्होंने प्रीति के परिवार को 1 लाख नकद और शादी के कपड़े तक दिलवाये। जिस प्रकार आम शादियां धूमधाम से हुआ करती है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ।  26 जुलाई को प्रीति और उसका परिवार इज्जर कोर्ट पहुंचा वहीं, अशोक कुमार भी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में कोर्ट मैरेज हुआ। कोर्ट मैरेज के बाद अशोक कुमार अपने बहू के साथ घर लौट गए।

शादी के बाद घर में ख़ुशी का माहौल था। एक ओर जहां अशोक बेटे की शादी पर परिवार के साथ जश्न में दुबे थे तो दूसरी ओर प्रीति पैसे और गहने लेकर भागने का षड्यंत्र रच रही थी और वह इसमें कामयाब भी हुई। प्रीति ससुराल से 1.5 लाख कैश और कीमती गहने लेकर फरार हो गई। इसके बाद अशोक कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिवार वालों ने जब पहली दफा मंजू को ये सब बताया तो उसने उन्हें प्रीति को ढूंढ़ने का आश्वासन दिया लेकिन, जब दूसरी दफा अशोक कुमार ने मंजू और उसके साथी को संपर्क किया तो वे उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इधर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रीति, मंजू और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जायेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed