बर्मामाइंस में इंजन पर ही बोला धावा, चोरों की हिम्मत देखिए।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- चोरों की हिम्म्त देखनी हो तो जमशेदपुर में देखें जहां दिनदहाड़े टाटा स्टील कंपनी परिसर में घुसकर चोरी को अंजाम देते हैं। वहीं रेल इंजन को भी नुकसान पहुंचाने में पीछे नहीं हैं।बर्मामाइंस थाना क्षेत्र टाटा स्टील के एचएमएस गेट के पास खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर लोको पर चढ़ गए। उसकी रेलिंग ही उखाड़कर ले गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इंजन में भी तोड़फो़ड़ की। शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में बर्मामाइंस थाना में संजय कुमार ओझा की शिकायत पर मो. फारुख, मो. अरमान और मो. नूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपित बर्मामाइंस कैरेज कालोनी मुस्लिम बस्ती के निवासी है। इससे पहले भी बर्मामाइंस कैरेज कालोनी यार्ड के पास चोरों ने इंजन को नुकसान पहुंचाया था। तार काटकर ले गए थे। पत्थरबाजी की गई थी।

पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना की पुलिस ने रामजनम नगर में संचालित होने वाले जुआ मटका अड्डा पर छापामारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने लव कुमार बडकू, हरधन कुमार,मारखंडो हो, शिवनाथ गोप, रवि राम, आकाश हो, मंटू सिंह, एन कृष्णा राव, सुखदेव पुष्टि, विजय सरदार, अमन कर्मकार, पुष्प कुमार को जमशेदपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। मटका अड्डा से पुलिस नेचार्ट, डायरी और मोबाइल समेत नकद भी बरामद किया था।पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना की पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में शत्रुघन पात्रों को गिरफ्तार कर लिया। उस पर थाना भवन के ओडी आफिसर कार्यालय की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। उसके खिलाफ परसुडीह थाना में पुलिस अधिकारी संजय इंदवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थान क्षेत्र शास्त्रीनगर निवासी भाजपा नेता सरोज कुमार पांडेय की पुत्री पूजा तिवारी की मौत मामले में मृतका के पति महेश तिवारी समेत ससुराल पक्ष के शत्रुघन तिवारी, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपित गोलमुरी टुइलाडूंगरी के निवासी है। आरोपितों के खिलाफ सरोज कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार सुबह पूजा तिवारी का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था।

Advertisements

You may have missed