209 आवासों का ई लॉटरी के माध्यम से आवंटन 19/11/25 को अटल पार्क में किया जाएगा, तैयारी पूरी

0
Advertisements

Saraikela : प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत काशिडीह किफायती आवास योजना के तहत दिनांक 19.11.25 को अटल पार्क आदित्यपुर में अपराह्न 1:00 बजे से ई लॉटरी के माध्यम से 209 आवासों का आवंटन किया जाएगा. आवास आवंटन में वरिष्ठ नागरिको एवं दिव्यांग जनो को प्राथमिकता के आधार
पर ग्राउंड फ्लोर आवंटन करने का प्रावधान है. वर्तमान में
750 आवास जिसका आवंटन किया जा चुका था तथा जिन लाभूको के द्वारा अपना किश्त जमा नहीं किया गया वैसे लाभुकों के आवास आंवटन को रद्ध करते
हुए यह लॉटरी कार्यक्रम किया जा रहा है.  209 आवासों का ई लॉटरी के माध्यम से नाम चयनित होने पर एक
माह के अन्दर लाभुक पैसा जमा करना होगा. रकम राशि किस्त में जमा करना होगा. अब तक कुल 120 आवासों का गृह प्रवेश किया जा चुका है. काशीडीह किफायती आवास योजना में जी+3 का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें मूलभूत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. पंखा, बिजली, बल्ब , स्ट्रीट लाइट, चौड़ी सड़के, तालाब, पार्क इत्यादि सुविधाओं से पूर्ण है. यह जानकारी नगर प्रबंधक रविकांत भारती ने दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  अवैध बालू लदे 7 हाईवा जब्त, खनन टास्क फोर्स की देर रात कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed