Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में संभावित आतंकी खतरे को लेकर इंटरपोल से प्राप्त एक खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और एसएसपी सहित सभी वरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।जमशेदपुर में संदिग्ध स्लीपर सेल की सक्रियता की आशंका जताई गई है। इनपुट के आधार पर संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाई गई है और आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्ट में आजादनगर क्षेत्र के एक फरार संदिग्ध का भी उल्लेख बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पूर्व में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एटीएस द्वारा की जा चुकी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि पूर्व मे भी इस तरह की गतिविधियां जमशेदपुर शहर में देखी गईं हैं। शहर से कई ऐसे लोग पकड़े गए हैं जो अंतर्राष्ट्रीय अपराध की जगत मे काम करते थे, उन्होंने कहा कि जब खुफिया एजेंसियों ने इस तरह की रिपोर्ट दी है कि जमशेदपुर मे एक दर्जन से अधिक स्लीपर सेल काम कर रहें हैं, तो यह चिंता का विषय है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed