डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव: तालिबान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर किया हमला

0
Advertisements
Advertisements

इस्लामाबाद : अफगान तालिबान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर झड़पें तेज हो गई हैं। तालिबान ने दावा किया है कि उसने नूर खान एयरबेस समेत कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और हवाई हमले किए हैं। इस हमले से दोनों देशों के तनाव और बढ़ गए हैं।तालिबान के बयान के अनुसार यह हमला पाकिस्तान की ओर से हवाई हमलों के जवाब में किया गया। तालिबान ने कहा कि नूर खान एयरबेस, क्वेटा में 12वीं कॉर्प्स मुख्यालय और अन्य सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया।पाकिस्तानी रक्षा अधिकारियों ने इन हमलों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इलाके में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। यह एयरबेस रावलपिंडी में पाकिस्तान की प्रमुख सैन्य परिसंपत्तियों में से एक माना जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सीमा के पास संघर्ष पहले भी जारी था। पाकिस्तान ने ‘ ऑपरेशन गज़ब लिल-हक ’ नाम से जवाबी अभियान शुरू करते हुए अफगानिस्तानी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी और काबुल, कंधार तथा पक्तिया में हवाई हमले किए थे। पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि इन हमलों में कई तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। तालिबान का कहना है कि अफगान बलों ने पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए कई सैनिकों को मार गिराया और कुछ पोस्टों पर कब्जा भी किया। इसी बीच भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा बलों को भी बढ़ते तनाव के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।डूरंड लाइन, जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवादित सीमा रही है, अब संघर्ष का नया केंद्र बन गया है। दोनों देशों के बीच शत्रुता के संकेत मिलने के बाद क्षेत्र में खतरा और बढ़ गया है।अंतरराष्ट्रीय समुदाय तनाव को कम करने का प्रयास कर रहा है और कई देशों ने दोनों पक्षों से वार्ता की अपील की है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed