एन आई टी जमशेदपुर में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर/ आदित्यपुर:- 37 झारखंड बटालियन एनसीसी,जमशेदपुर तत्वधान में एनआईटी आदित्यपुर,जमशेदपुर में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-VI) का आयोजन किया है।
इस शिविर की अवधि 19 जुलाई से 28 जुलाई 2023 तक होगी।
इस शिविर में सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के कुल 600 एनसीसी कैडेट, 366 लड़के और 234 लड़कियां भाग ले रहे हैं। इसमें रांची ग्रुप हेड क्वार्टर के विभिन्न इकाइयों के 178 कैडेट शामिल हैं।

इस कैंप का विधिवत उद्घाटन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने अपने अनुबोधन में एनसीसी कैडेटों का स्वागत करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य मकसद शूटिंग, परेड, मैप रीडिंग, जैसे विभिन्न प्रशिक्षण दी जाएगी।साथ ही साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की राह बताई जएगीजिससे कैडेट्स जीवन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रांची में धोनी की कार पर लगा ट्रैफिक चालान, तेज रफ्तार ने दिया महंगा सबक

Thanks for your Feedback!

You may have missed