टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन के EIC संजय साहनी ने दिया इस्तीफा, 9 मार्च तक संभालेंगे कार्यभार


जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के ट्यूब डिवीजन के एग्जीक्यूटिव इंचार्ज (EIC) संजय साहनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वे 9 मार्च तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, इसके बाद वे नई दिल्ली स्थित एक कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। बताया गया है कि उनकी पत्नी एक टीवी चैनल में मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के पद पर कार्यरत हैं। वे परिवार सहित दिल्ली में रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, संजय साहनी ने आधिकारिक रूप से सहकर्मियों को अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी है।
चर्चा है कि ट्यूब डिवीजन में कर्मचारियों की संख्या घटाने के दबाव का सामना उन्हें करना पड़ रहा था। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जाता है कि ट्यूब डिवीजन में 300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी लाने की योजना पर विचार हो रहा है।
संजय साहनी ने कमेटी सदस्यों को स्पष्ट किया है कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है।



