रंगदारी मामले में फरार लखन गोप गिरफ्तार, सोनारी से दबोचा गया आरोपी

0
Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी लखन गोप उर्फ बावला (करीब 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को कपाली डोबो निवासी जगबंधु सिंह उर्फ कलटू सिंह (करीब 50 वर्ष) के साथ 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर मारपीट की गई थी। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार लखन गोप का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में जेल जा चुका है।

घटना के बाद से आरोपी फरार था और पुरी में छिपकर रह रहा था। हाल ही में सूचना मिली कि वह सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के झीमड़ी गांव स्थित अपने ससुराल आया है।

इसके बाद वह जमशेदपुर के सोनारी स्थित अपने घर पहुंचा। पहले से घात लगाए पुलिस दल ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

About The Author

See also  टाटा स्टील वर्क्स में तांबे के केबल चोरी की दो कोशिशें नाकाम, एक आरोपी पकड़ा गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed