टाटा स्टील ने छह डिविजनल जेसीसीएम का किया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन और संजीव चौधरी टुन्नु को-चेयरमैन

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने संयुक्त परामर्श प्रबंधन परिषद (जेसीसीएम) के तीन-स्तरीय ढांचे में बदलाव करते हुए छह डिविजनल परिषदों का पुनर्गठन किया है. कंपनी ने इसका आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया है. इसका मकसद प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच तालमेल बेहतर करना, मिलकर काम करने की संस्कृति को मजबूत करना और व्यवस्था को बदलती व्यावसायिक जरूरतों के हिसाब से अपडेट करना है.


जेसीसीएम जमशेदपुर में वीपी ऑपरेशंस चैतन्य भानु को चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु को को-चेयरमैन बनाया गया है. यशवंत कुमार पांडेय (चीफ एचआरबीपी, जमशेदपुर व गम्हरिया) सदस्य सचिव होंगे. प्रबंधन की ओर से चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल समेत कई अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं. यूनियन की ओर से महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी सदस्य बने हैं.
मेरामंडली जेसीसीएम में वीपी ऑपरेशंस सुधीर कुमार मेहता चेयरमैन बने हैं, और टाटा स्टील मेरामंडली वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बिक्रम सिंह सुभ्रांशु शेखर सामल को-चेयरमैन बने हैं. रॉ मटेरियल्स डिविजन की जेसीसीएम में वीपी रॉ मटेरियल्स संदीप कुमार चेयरमैन और राजेश चिंताक सदस्य सचिव होंगे. वहीं कर्मचारी पक्ष से अशोक कुमार राय, मोहन महतो और संजय कुमार दास वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं. टीएस-जीएचएलएंडएम डिविजन की जेसीसीएम में भी चैतन्य भानु चेयरमैन होंगे और टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा वाइस चेयरमैन होंगे.


