टाटा स्टील ने 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सप्ताह का किया उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

 जमशेदपुर :- टाटा स्टील ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह अभियान की शुरुआत करते हुए 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया, जो 10 मार्च तक चलेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “युवा मस्तिष्क का पोषण, सुरक्षा संस्कृति का विकास” है। संजीव पॉल, वाइस प्रेसिडेंट, सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी ने जमशेदपुर के सेफ्टी हेल्थ एनवायरनमेंट एक्सीलेंस सेंटर (एसएचई सेंटर) में सुरक्षा ध्वज फहराकर सप्ताह भर चलने वाले अभियान का उद्घाटन किया और सुरक्षा पेशेवरों के साथ सुरक्षा शपथ लेकर सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अपने संबोधन में वीपी-एसएचएस ने सुरक्षा उत्कृष्टता यात्रा में सुरक्षा पेशेवरों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा पेशेवर कार्यबल की सुरक्षा के संरक्षक हैं और उन्हें हमेशा “शून्य नुकसान” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए। नीरज कुमार सिन्हा, चीफ, सेफ्टी ने सप्ताह भर चलने वाले सुरक्षा अभियान के लिए संदर्भ निर्धारित किया। उन्होंने अभियान के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की सूची के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें शॉप फ्लोर पर सभी श्रमिकों तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया।  धन्यवाद ज्ञापन सुरक्षा विभाग के यूनियन प्रतिनिधि जयशंकर सिंह ने किया।

Advertisements

You may have missed