टाटा मोटर्स सुरक्षा विभाग के रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: आज टाटा मोटर्स के सिक्युरिटी विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में किया गया.
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एच आर प्रमुख प्रणव कुमार, आई आर हेड सौमीक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह और अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाता को संबोधित करते किया और लगातार रक्तदान करते रहने की अपील की. जिससे सामजिक स्तर पर जरूरतमंद लोगों तक मदद मिल सके.
आज के रक्तदान कार्यक्रम में 112 युनिट रक्त संग्रह किया गया.
साथ ही 100 बार रक्तदान करने वाले अरविन्द कुमार को पुष्प गुच्छ और प्रमाणपत्र देकर जमशेदपुर ब्लड बैंक और टाटा मोटर्स द्वारा सम्मानित किया इसके साथ ही विभागीय स्तर पर 25 वीं, 15 वीं और एक साल मे लगातार 3 बार रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाता को सम्मानित किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभागीय प्रमुख वी एन सिंह ने सभी रक्तदाता को धन्यवाद दिया. साथ ही आने वाले दिनों में रक्तदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की अपील की.
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाउन हेड रजत सिंह, सुरक्षा विभाग के सभी अधिकारी आर के सिंह, शशि कुमार, आशीष रंजन, राकेश कुमार, कमिटी मेंबर संजीव रंजन, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश सहित अन्य लोगों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed