टाटा कमिंस कर्मचारियों को बड़ा फायदा, ₹5 लाख तक होम-एजुकेशन लोन समेत मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा कमिंस में हुए नए वेतन समझौते से कर्मचारियों को नकद वेतन वृद्धि के साथ कई अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। समझौते में कर्मचारियों के लिए होम बिल्डिंग और एजुकेशन लोन की अधिकतम सीमा ₹5 लाख तय की गई है। इसके अलावा एमिनिटीज लोन ₹45,000, व्हीकल लोन ₹90,000, फेस्टिवल एडवांस ₹9,000 और इमरजेंसी एडवांस ₹9,000 तक मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नए समझौते में कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं से जुड़े कई प्रावधानों में बदलाव किया गया है। कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा, बीमा, छात्रवृत्ति, अवकाश और अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। परिवार सुरक्षा योजना, ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस और दिव्यांगता या मृत्यु की स्थिति में मिलने वाली सहायता में भी बढ़ोतरी की गई है। समझौते के तहत कर्मचारी पुत्रों की नियुक्ति और अन्य सेवा लाभों से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले बिजली विभाग की 10 दिवसीय स्पेशल ड्राइव शुरू

You may have missed