ईद पर गूंजे तकबीर के नारे, गले मिले लोग, शहर के हर कोने में मनाया गया ईद

0
Advertisements

जमशेदपुर : शनिवार को शहर में ईद का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और पूरे उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की। धतकीडीह, जुगसलाई, आम बगान और मानगो ईदगाह मैदान में सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक नमाज का दौर चलता रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नमाज के दौरान इमामों ने इंसानियत, आपसी भाईचारे और अच्छे आचरण का संदेश दिया। नमाज के बाद देश की तरक्की और दुनिया में अमन-शांति के लिए विशेष दुआएं की गईं। साकची जमा मस्जिद, बारी मस्जिद, शिया जामा मस्जिद के साथ-साथ जुगसलाई, टेल्को और सोनारी की मस्जिदों में भी भारी भीड़ देखी गई। इस मौके पर आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में सेवइयों व अन्य पकवानों का दौर शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे के घर जाकर दावत में शामिल हुए, जिससे शहर में सौहार्द और खुशियों का माहौल बना रहा। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed