मंदिरों से पीतल की घंटियां चुराता था ताज मोहम्मद का गिरोह,


बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंदिरों से पीतल की घंटियां चुराने वाले एक गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने उनके पास से 100 से ज्यादा चोरी की घंटियां और कुछ अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम हम्मू और ताज मोहम्मद हैं, जिन्हें गुरुवार को पकड़ा गया था। इसके बाद शनिवार को सगीर, नाजिम, दिलदार, राजुद्दीन और अली को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह जिले के कई इलाकों में मंदिरों से घंटियां चुराने की कई वारदातों में शामिल था।पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने म घायलावस्था में उसके एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार कर लिया । कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि घायलावस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान ताज मोहम्मद उर्फ बसईया पुत्र कल्लू खान निवासी ग्राम धुबई थाना हसायन जनपद हाथरस हाल निवासी सन्नौट थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर व गिरफ्तार साथी बदमाश की पहचान हम्मू उर्फ भूरा पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम सिल्ला थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ हाल निवासी नई बस्ती वहीदनगर जनपद अलीगढ़ के रुप में हुई हैं।घायल बदमाश को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, बाइक,चोरी के घण्टे व लोहा काटने का कटर बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार उक्त बदमाश शातिर किस्म के चोर अपराधी हैं जिनके द्वारा कई जनपदों में मंदिर से घण्टे चोरी करने की घटनाएं की गयी हैं। डिबाई क्षेत्रान्तर्गत 3 अगस्त 2025 को चामुण्डा मंदिर से घण्टे चोरी करने की घटना की गयी थी। पुलिस ने आरोपी बदमाशों से 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस, 1 बाइक,चोरी किये गये 4 घण्टे,लोहा काटने का कटर बरामद किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।




