आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं-एम दुर्गा राव


जमशेदपुर:- प्रायः ऐसा देखा गया है कि लोग अपने अकेलापन, परिवारिक समस्या, लक्ष्य में असफल होना, पढ़ाई में कम नम्बर आना, अधिक से अधिक भौतिक सुख में जीने का दुर्लभ लक्ष्य रखना आदि में असफल होने पर अचानक अपने आप को असहाय महसूस करते हुवे लोग फांसी या विभिन्न तरीके से आत्महत्या कर अपने अनमोल जिंदगी के साथ साथ कई जिंदगियों को तबाह कर दे रहे हैं।
इस सामाजिक समस्या के समाधान के लिए आज सहारा सिटी मानगो के कमेटी हॉल में मानसिक तनाव के कारण, इसके लक्षण और इससे बचने के उपाय पर जीवन संस्था के अनुभवी पदाधिकारियों द्वारा मोटिवेशन लेक्चर का आयोजन किया गया। जीवन संस्था की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती एम दुर्गा अपने सहयोगी बी वी मीना एवं आनंद विश्वकर्मा उपस्थित थे।आये हुवे अतिथियों को कॉलोनी संयुक्त सचिव कमल किशोर कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद शर्मा एवं भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री एस एन पाल ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलोनी के सचिव सुशील कुमार सिंह ने आये दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले आत्म हत्याओं की घटना के दुष्प्रभाव की जानकारी साझा किए।जीवन संस्था के बारे में जानकारी बी वी मीना ने दिया।और लोंगों से अपनी समस्याओं के लिए निःशुल्क संपर्क करने का आग्रह किया। जबकि मुख्य काउंसलर एम दुर्गा ने आये दिन रोजमर्रा की जिंदगी आने वाले बेवजह के मानसिक तनाव कारण लक्षण अवसाद बढ़ने के कारणों की विस्तृत जानकारी दी। एवं उनसे बचने के अनेकों सहज उपाय बताए।कॉलोनी वासियों के प्रश्नों का जबाब उन्हीं की भाषा दिया। उपस्थित कॉलोनी वासियों के बीच स्वयं अपना तनाव और अवसाद का जांच करने के लिए फॉर्म दिया गया।जिसके जबाब मात्र से आपके मानसिक स्थिति की जानकारी हो जाएगी।साथ ही उनसे बचने के उपाय का भी लिखित सुझाव फॉर्म वितरित किया गया।कोई भी ब्यक्ति अगर इन समस्याओं से जूझ रहा है वो जीवन संस्था के बिस्टुपुर जी टाउन के पास स्थित ऑफिस में सुबह 10 से संध्या 6 बजे तक संपर्क कर मार्गदर्शन लिया जा सकता है।संपर्क करने वाले ब्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखा जाता है। आने वाले भविष्य में हमारे कॉलोनी वासियों ने अपने जीवन मे तनाव निवारण के उपाय पर अमल करने एवं औरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ईश्वर चंद शर्मा कमल किशोर एसएन पाल आमनिंदर किशोर जटाशंकर सीडी सिंह सतीश चंद्र मिश्रा उपेंद्र सिंह डीएन प्रसाद मोहम्मद अनवर देवेंद्र त्रिपाठी आर एस शर्मा सुनील सिंह विशाल पारीक संगीता शर्मा रीना रिंकू लक्ष्मी मीनू नीतू पूनम सिन्हा आराधना अनीता आदि कॉलोनी कॉलोनी वासियों ने सेमिनार का लाभ उठाया।


