चीनी के दाम ₹14 तक गिरे, त्योहारों से पहले मिली राहत

दिल्ली : दशहरा, दिवाली और छठ से पहले चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 9 सितंबर को दिल्ली में चीनी 56 रुपये किलो रही, जो 22 अगस्त के ऑल टाइम हाई से 12 रुपये कम है। कानपुर में भाव 69 रुपये से घटकर 56 रुपये हो गया, जबकि रांची में चीनी 70 रुपये से 57 रुपये पर आ गई और यहां 14 रुपये की गिरावट बताई गई है। मुंबई और रायपुर में चीनी 56 रुपये, गुवाहाटी में 58 रुपये और कोलकाता में 58 रुपये किलो है।


10 सितंबर को साउथ महाराष्ट्र में एक्स-मिल रेट 4950 से घटकर 4865 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। सरकार ने चीनी मिलों को त्योहारों के दौरान पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने और उचित कीमतों पर बिक्री करने को कहा है। कीमतों पर नजर रखने के साथ सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं और डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की है और 21 अगस्त को 10 लाख मीट्रिक टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी थी।


