मानगो में सुधा गुप्ता का डोर-टू-डोर अभियान तेज, ‘कार्पेट’ निशान पर वोट की अपील

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने डिमना बस्ती, डिमना रोड, वाटिका ग्रीन, गौड़ बस्ती, टीचर्स कॉलोनी, दलमा वेस शांति विहार, चन्द्रावती नगर, बगान एरिया, बालीगूमा, इन्द्रा कॉलोनी, आशियाना गायत्री होम्स और वाटिका ग्रीन सिटी में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पदयात्रा के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सुधा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। नए शिक्षा संस्थानों की स्थापना और डिजिटल शिक्षा के साथ स्मार्ट क्लास की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मानगो के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

सुधा गुप्ता ने मतदाताओं से क्रम संख्या 11 और चुनाव चिन्ह ‘कार्पेट’ (गुलाबी पर्ची) पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

अभियान के दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाए और कई जगह उनका स्वागत किया गया।

Advertisements
See also  जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारी बदले; साकची, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा समेत कई थानों में नई तैनाती

Thanks for your Feedback!

You may have missed